चास: भोजपुर कॉलोनी में ई-ऑप्शन प्रक्रिया से खरीदी गई जमीन पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में संजय कुमार को मिला दखल कब्जा
Chas, Bokaro | Feb 22, 2024 जिले के चास प्रखंड अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी में ई-ऑप्शन प्रक्रिया से खरीदी गई जमीन पर संजय कुमार को आज दखल कब्जा मिल गया। इसकी निगरानी मजिस्ट्रेट कर रहे थे। बताया जाता है कि संजय कुमार ने अगस्त 2021 में इलाहाबाद बैंक के द्वारा की गई ई-ऑप्शन प्रक्रिया के दौरान जमीन खरीदी थी, लेकिन उन्हें दखल कब्जा नहीं मिल पा रहा था।