अशोक नगर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पूजा कॉलोनी में फांसी लगाकर दी जान
अशोकनगर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को दोपहर 3 बजे शहर की पूजा कॉलोनी में 35 वर्षीय अनिल पाल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई थी। पत्नी ने जब दोबारा संपर्क करने की कोशिश की और फोन नहीं उठा, तो पड़ोसी को सूचना दी।