हरदोई: विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण, गांधी जी पर लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ, सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2025 विकास भवन परिसर में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया और गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।गांधी जी के जीवन मूल्यों पर 01 डॉक्यूमेंट्री लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए गए।