सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत बुधवार को रूद्रप्रयाग जिले के विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत मनसूना में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया।