खानपुर: सारोला कलां थाना क्षेत्र के खेरखेड़ा गाँव में 22 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या की, थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
सारोला कलां थाना क्षेत्र के खेरखेड़ा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।सारोला कलां थाना अधिकारी बुधराम चौधरी ने बताया कि खेरखेड़ा गाँव निवासी अंजलि मीणा पत्नी महेंद्र मीणा ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची ,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया ।