बड़ौत: मुजफ्फरनगर निवासी युवक को पुसार बस स्टैंड चौराहे पर नशे की 170 ग्राम टेबलेट बेचने जाते समय किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 17, 2025 दोघट पुलिस ने नशे की टेबलेट गोवा बेचने के लिए जा रहे आरोपी युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास 170 ग्राम नशे की टेबलेट बरामद हुई है। दोघट इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे बताया कि पुलिस टीम पुसार बस स्टैंड चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। दोघट मार्ग पर एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।