दमोह: शहर में पानी पर्याप्त, मिस मैनेजमेंट दूर कर एक सप्ताह में सुधार करें: कलेक्टर ने दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Apr 26, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट में रविवार शाम शहर की जल व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शहर में पानी पर्याप्त है, समस्या केवल मिसमैनेजमेंट की है, जिसे एक सप्ताह में सुधारा जाए। उन्होंने लीकेज, खराब वाल्व, पाइपलाइन और असमान वितरण तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को 39 वार्डों का जल वितरण टाइम टेबल बनाने को कहा गया।