धौलपुर: धौलपुर में नगर परिषद ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया
धौलपुर में राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने 92 हजार निर्माण श्रमिकों के खातों में सीधे 100 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित।