सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ दुर्गा मंदिर के पास स्कूल जा रही तीन बच्चियों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नौसड़ दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से तीन स्कूली बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्चियों में श्रद्धा (12), शिवांगी (6) और रिया निषाद (6) शामिल हैं। बताया गया कि तीनों बच्चियां सड़क पार करने के लिए पटरी पर खड़ी थीं, तभी बाघागाड़ा की ओर से आ रही ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।