प्रतापगढ़: राजा पाल टँकी चौराहे पर ड्रोन कैमरों से हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था
राजा पाल टंकी चौराहे पर सोमवार शाम 7 बजे पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरों के जरिए सघन निगरानी अभियान चलाया। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी और सीओ सिटी की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। इस पहल का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। अधिकारियों ने भविष्य में भी तकनीकी साधनों से निगरानी सख्त रखने के निर्देश दिए