खंडवा नगर: खंडवा नगर निगम का कारनामा: टूटा शौचालय गेट, पन्नी बांधकर चला रहे हैं काम
खंडवा नगर निगम की लापरवाही का अजीब नजारा सामने आया है। शहर के सार्वजनिक शौचालय का दरवाजा आधा टूटा तो जिम्मेदारों ने समाधान करने के बजाय उस पर पन्नी बांधकर काम चलाना शुरू कर दिया। इस हालात से न केवल स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि शौचालय उपयोग करने वालों की निजता भी खतरे में पड़ गई है। यह जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे के लगभग मिली है।