महरौनी: महरौनी स्थित सेंट्रल बैंक के पास 7 लाख रुपये की टप्पेबाजी के मामले में, पड़वा निवासी पीड़ित ने दी जानकारी
कस्बा महरौनी स्थित सेंट्रल बैंक के पास पड़वा निवासी पीड़ित के साथ हुई टप्पे बाजी के मामले में शनिवार शाम करीब 5:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो लगभग एक दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों से मामले की जांच कर खुलासे की मांग की।