जैतहरी: जैतहरी स्टेशन के पास 58 वर्षीय महेश गुप्ता की कार की चपेट में आने से मौत, चक्कर आने से सड़क पर गिरे थे
दोपहर करीब 2 बजे जैतहरी स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हो गया। 58 वर्षीय महेश गुप्ता अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान एक कार की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।