बेटी पैदा हुई तो बहू के लिए बंद हो गया ससुराल का दरवाजा!
नवजात बेटी को लेकर ससुराल पहुंची विवाहिता, लेकिन आरोप है कि घरवालों ने गेट तक नहीं खोला!
असारा गांव, थाना रमाला, बागपत
बागपत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से ही फरार हो गए।
विवाहिता जब अपनी नवजात बेटी को लेकर ससुराल पहुंची, तो कथित तौर पर घर का गेट नहीं खोला गया। काफी इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने ससुराल के गेट के बाहर ही अपना आशियाना बना लिया।
गोद में नवजात बेटी... सामने बंद ससुराल का दरवाजा...
पीड़िता का आरोप है कि उसे और उसकी नवजात बेटी को अपनाने के बजाय ससुराल का दरवाजा बंद कर दिया गया। अब महिला ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटी के जन्म के बाद आखिर क्यों बंद हुआ ससुराल का दरवाजा?
अस्पताल से ससुराल पक्ष के लोग क्यों हुए फरार?
क्या नवजात बच्ची के साथ मां को इंसाफ मिलेगा?
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
बागपत के असारा गांव की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है...
Baghpat Police baghpatpolice @Uppolice
#बागपत #Baghpat #असारा #रमाला #BreakingNews #BigBreaking #ViralVideo #UPNews #UPPolice #WomenJustice #NewsAlert