अशोक नगर: महिला सुरक्षा को लेकर अशोकनगर में आक्रोश, दरिंदों को फांसी और बेटियों की सुरक्षा की उठी मांग,अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में पश्चिम बंगाल और राजस्थान में नाबालिग बच्चियों के साथ हुई कथित जघन्य घटनाओं के विरोध में महिला सुरक्षा समिति ने शनिवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने दोषियों को फांसी की सजा, दुष्कर्म मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम की मांग की।