भीलवाड़ा: चारधाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच, फिटनेस और सावधानियों पर रखें विशेष ध्यान, एक मिनट की सावधानी आपका जीवन बचा सकती है
प्रदेश के चारधाम यात्रा-2026 पर जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। राज्य स्तर द्वारा जारी निर्देशों में यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।