उरई: जिले में स्वास्थ्य सेवाएं न सुधरने पर डीएम ने दिखाई नाराजगी, लापरवाह आंगनवाड़ी व आशाओं को सेवा समाप्त करने की दी चेतावनी
Orai, Jalaun | Jun 17, 2025 मंगलवार की शाम 4:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास भवन सभागार से जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें जिला अधिकारी ने स्वास्थ्य समिति की बैठक की और बैठक के दौरान कहा कि कुछ आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स लापरवाही से कम को करते हैं जिनकी सेवाओं को समाप्त किया जाएगा और सरकार द्वारा लाई जा रही स्वास्थ्य सेवा योजनों का लाभ व जानकारी आम जनमानस को दी जाए।