हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के बागपत से पीएम नरेंद्र मोदी की मूर्ति लेकर हरिद्वार पहुंचा कांवड़ियो का दल, शहर में बना चर्चा का विषय
यूपी के बागपत से कांवड़ियों का एक दल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति लेकर हरिद्वार पहुंचा। भगवान शिव के साथ कांवड़िए के कंधे पर नरेंद्र मोदी की मूर्ति शहर में आज चर्चा का विषय बन गई। कांवड़िए रूपेंद्र तोमर ने बताया कि 60 हजार रुपए खर्च करके उसने पीएम मोदी की मूर्ति बनवाई। उनकी इच्छा है कि वो हरिद्वार का गंगाजल और यह मूर्ति नरेंद्र मोदी को भेंट करें।