हरिद्वार: श्यामपुर में मैक्स और क्रेटा की आमने सामने की टक्कर, चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हरिद्वार- नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर में मैक्स और क्रेटा गाड़ी की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में चार घायल हैं। मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। श्यामपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन है, चेतावनी के बावजूद दोनों गाडियां ओवरस्पीड में थीं।