तिलहर/शाहजहांपुर
====
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को
निकाली गई शोभायात्रा।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
प्राचीन उदासीन आश्रम में पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में चल रहे विभिन्न देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रथों पर विराजमान प्रतिमाओं के साथ ही श्रद्धालु ध्वजा हाथों में लेकर जयघोष करते चल रहे थे।नगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद स्थित उदासीन आश्रम के महंत सुरेश मुनि महाराज के आयोजकत्व व ठेकेदार बंधु संजीव कुमार गुप्ता व प्रदीप कुमार गुप्ता के विशेष सहयोग से शनिवार से धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है।मंगलवार को शिव परिवार,राम दरबार,श्री राधा कृष्ण,दुर्गा मां,शनिदेव महाराज की प्रतिमाओं को वस्त्राभूषणों से सुसज्जित कर पूजन अनुष्ठान के साथ ही रथों पर विराजमान कराया गया।इस दौरान शोभायात्रा मोहल्ला मुस्तफाबाद,खलील कटरा,चौहटिया,हिंदू पट्टी,कच्चा कटरा होकर अस्पताल रोड से भक्सी तिराहे होकर देर शाम आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में संजीव गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि,प्रदीप गुप्ता,सोनू खन्ना,शिवम गुप्ता,सत्यम गुप्ता,मंथन गुप्ता,राजेश गुप्ता,सयंम गुप्ता,साहू मनोज गुप्ता,सभासद गंगा सहाय,अजय शर्मा,जितेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Jun 23, 2026