कर्वी: बाल्मिक आश्रम के महंत ने पूर्व भाजपा सांसद के खिलाफ की विवादित टिप्पणी
रविवार दोपहर 2 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास महाराज पूर्व भाजपा सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा की मां पर अभद्र टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। विवादित बयानों के लिए चर्चित महंत के इस बयान से भाजपा खेमे में हलचल मच गई है।