कांके: राजभवन के पास बिजली के खंभे से टकराई कार, कार क्षतिग्रस्त, कार सवार घायल
Kanke, Ranchi | Oct 16, 2025 राजभवन के पास बुधवार देर रात करीब 11 बजे बिजली के खंभे से कार टकरा गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी इसके कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।