महागामा: मोहानी में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Mahagama, Godda | Nov 12, 2026 महागामा। थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी, पति सुनील कुमार साह, निवासी मोहानी, थाना महागामा, जिला गोड्डा के रूप में हुई है। मृतका दो बेटों और एक बेटी की मां थी। घटना की सूचना मिलने पर महागामा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्ट