मंझनपुर: बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर मंझनपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा सोमवार को समय 10 बजे श्रद्धा और सम्मान के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी एवं अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने नगर पालिका कार्यालय परिसर मंझनपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया है।