देवसर: छेड़खानी की रपट दर्ज करने के नाम पर एसआई ने ₹5 हजार लिए, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत, बरगवां थाना मामला
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तलवा निवासी एक महिला से बरगवां थाने में पदस्थ एक एसआई ने छेड़खानी की रपट दर्ज करने के नाम पर 5 हजार रूपये लिया है। पैसा लेने के बाद रपट भी दर्ज नही की है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंंच कर न्याय की गुहार लगाई है। बरगवां थाना क्षेत्र के तलवा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताया है