देवसर: हिंडालको महान की पहल पर विश्व मधुमक्खी दिवस कार्यक्रम आयोजित, मधुमक्खी पालन को मिला प्रोत्साहन
विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर हिंडालको महान द्वारा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन देने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कलेक्टर व जिला CEO को शामिल होना था, किन्हीं आवश्यक कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक मंगलेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।