देवसर: बरगवां पुलिस ने ग्राम गोदवाली से 16 मीट्रिक टन अवैध कोयला किया ज़ब्त
बरगवां पुलिस ने अवैध कोयले के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त किया है। जानकारी अनुसार रात्रि गस्त के दौरान बरगवां निरीक्षक राकेश साहू को सूचना हाथ लगी की ग्राम गोदवाली मे त्रिमूला कम्पनी के गेट के आगे श्रीराम तिवारी के घर व जायसवाल ढावा के बीचो बीच खाली जमीन पर काफी मात्रा में अवैध कोयला पडा हुआ है।