देवसर: जिला कलेक्टर ने कहा, अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का गंभीरता से करें निराकरण
सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतों का गंभीरता पूर्वक समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाना विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करे। तथा राजस्व अधिकारी अपने अपने अनुभागो के अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरणो का अभियान चलाकर शत प्रतिशत निरकारण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने दिया