कोंडागांव: कलेक्टर ने छात्रावास, लाइब्रेरी और स्कूलों का किया निरीक्षण
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने फरसगांव में निर्माणाधीन पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी व कोरगांव तथा शासकीय महाविद्यालय की निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।