पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लौटे पटना, दिल्ली में प्रधानमंत्री से नहीं हुई मुलाकात; मीडिया से भी नहीं की बात
दिल्ली में पीएम से मुलाकात नहीं होने के बाद सोमवार की रात करीब 9 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट गये। हांलाकि पटना स्टेट हैंगर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से कोई बात नहीं की। मीडियाकर्मी सर...सर करते रहे, मुख्यमंत्री हाथ हिलाकर आगे निकल गये।