पटना ग्रामीण: BPSC अध्यक्ष राजभवन पहुंचे, डेलीगेट के सदस्य ने कहा- नापतोल कर मिला जवाब, आंदोलन जारी रहेगा
BPSC के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे। बता दें कि पप्पू यादव को राज्यपाल ने आश्वासन दिया था कि वह BPSC के अध्यक्ष को बुलाकर बातचीत करेंगे। वहीं दूसरी तरफ चीफ सेक्रेटरी से मिलने गए डेलीगेट के एक सदस्य सुभाष ने बताया कि अभ्यर्थियों की जो जो मांगे हैं उसे उन्होंने सामने रखा है।