महसी: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में देवालयों से लेकर घरों तक रही दीपावली की धूम, जंगली नाथ मंदिर में जलाए गए हजारों दीपक
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न देवालयों सहित घरों में लोगों ने बड़ी हर्षो उल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। जंगली नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दीपक जलाया। दरअसल दीपावली का त्यौहार प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। चारों तरफ रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रही। बच्चे पटाखे फोड़ कर उत्साह मना रहे।