महसी: शिवपुर रैंप के पास अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकराकर गहरे पानी में गिरी, एक व्यक्ति की हुई मौत व एक हुआ घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लदूपुरवा ग्राम पंचायत के दुईजीपुरवा गांव निवासी जवाहिर और अर्जुन एक ही बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात करीब 11 बजे बहन का इलाज करवाने सीएचसी शिवपुर के लिए निकले हुए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवपुर रैंप के पास बनी पुलिया में अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे जवाहिर मोटरसाइकिल सहित गहरे पानी में पुल के नीचे चले गए।