कटनी नगर: बैलट घाट से 2 किलो 720 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, कीमत ₹40 हजार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलट घाट क्षेत्र से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को 3 किलो 720 ग्राम मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है।आरोपी सलाउद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी उप्र जो वर्तमान में गड़रिया टोला सिविल लाइन जिला सतना निवासी है पकड़ा कोतवाली प्रभारी राखी पांडे ने आज रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी गई।