ओबरा: ओबरा थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर वार्ड नंबर 18 में एक बंद पड़े कमरे में मिला सफाई कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Obra, Sonbhadra | Feb 27, 2025 सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में एक सफाई कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है अग्रवाल नगर वार्ड नंबर 18 में किराए के मकान में रह रहा था 40 वर्षीय राजेश। जानकारी के अनुसार राजेश मूल रूप से देवरिया जिले का रहने वाला था वह ओबरा नगर पंचायत में सफाई नायक के पद पर कार्यरत था पिछले कुछ समय से वह अकेले रह रहा था।