पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 के द्वितीय दिवस पर परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ @ravikant_gaud द्वारा वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगे पुलिस बल एवं ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया।
🔸 निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸 परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित एंट्री सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
🔸 द्वितीय पाली के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग कराते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
#UPPolice
Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026