निघासन: बरसोला कला गांव में कोर्ट के आदेश पर 49 घरों को खाली कराने जेसीबी लेकर पहुंचा पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों ने किया विरोध
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरसोला कला गांव निवासी अब्दुल करीम ने 1988 में न्यायालय में वाद दायर किया था। 49 परिवारों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का अब्दुल करीम ने वाद किया था। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन भारी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ 49 परिवारों से घरों को खाली करने के लिए पहुंचा था। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था।