निघासन: नन्हौवा गांव पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन के डेलिगेशन ने मृतका के परिजनों से की मुलाकात
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नन्हौवा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बीते 17 मार्च 2025 से लापता थी। किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में सेमरा पुरवा गांव के पास गन्ने के खेत में पेड़ में फंदे से शव लटका हुआ मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई थी। भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन के डेलिगेशन ने परिजनों से मुलाकात की है।