निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना क्षेत्र बैरिया गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बीते 19 मार्च 2025 गांव का एक युवक बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया था। किशोरी के मां ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर किशोरी की मां ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।