बांका: जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद बांका में 2 जून से लगेगा सहयोग शिविर, रोस्टर जारी
Banka, Banka | May 29, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत 2 जून से सहयोग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जून से लेकर सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसके लिए वार्डवार शिविरों का रोस्टर जारी कर दिया गया है।