बलिया: होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चितबड़ागांव बाजार में 110 किलो रंगीन कचरी को किया ज़ब्त
Ballia, Ballia | Mar 10, 2025 होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार की शाम चार बजे चितबड़ागांव बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 किलो रंगीन कचरी को सीज कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सोमवार को चितबड़ागांव के बाजार अभियान चलाया।