बलिया: नरही थाना क्षेत्र के अंजोरपुर में खेत की घेराबंदी तोड़ने पर हुई मारपीट के मामले में चार लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Ballia, Ballia | Mar 10, 2025 नरही थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरपुर में खेत की घेराबंदी तोड़ने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित शिवम कुमार राय ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस बारे में सोमवार की शाम पांच बजे थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरिदी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।