बलिया: जिलाधिकारी ने बापू भवन टाऊन हाल में आयोजित 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव समारोह का शुभारंभ किया
Ballia, Ballia | Mar 10, 2025 जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बापू भवन टाऊन हाल में आयोजित "हमारा आंगन-हमारे बच्चें" उत्सव समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों के कुल 36 निपुण बच्चों को प्रमाण-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित व उनका उत्साहवर्धन किया।