बलिया: रामपुर महावल तेजाब कांड में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मदन बिंद ने SP से की मुलाकात, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
Ballia, Ballia | Mar 10, 2025 रामपुर महावल तेजाब कांड मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित मिथुन के पिता मदन बिंद सोमवार की दोपहर दो बजे एसपी से मिलकर गुहार लगाई। बताया कि बीते तीन मार्च को मेरे लड़के के उपर तेजाब डाला गया, सात मार्च को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आरोपी मनसोखन सिंह अभी भी फरार चल रहा है।