बलिया: जनपद में होलिका दहन पर 130 संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी, पुलिस कार्यालय में एएसपी ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Mar 10, 2025 होलिका दहन को लेकर पुलिस कार्यालय में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि जिले में 15 मार्च को होली मनाई जाएगी। जनपद में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होगी। जबकि 130 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद को 6 जोन व 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है।