सोनीपत: जिला अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को सुनाई सात साल कैद की सजा
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 58 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश किए गए हैं। खरखौदा क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने 24 जनवरी, 2023 को शिकायत दी थी।