सोनीपत: गांव कुमासपुर टीडीआई एस्पानिया सिटी में रह रही महिला की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत
गांव कुमासपुर टीडीआई एस्पानिया सिटी में रह रही महिला शैली (49) की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। महिला महीने भर पहले ही यहां रहने आई थी। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। महिला के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।