सोनीपत: राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग मामले में उद्योगपति राकेश देवगन समेत दो लोगों की उपचार के दौरान हुई मौत
एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग में मदद के दौरान झुलसे राई औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान राकेश देवगन व फैक्टरी के कर्मी की4दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। राकेश देवगत जहां दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए तो श्रमिक ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। राकेश देवगन की मौत से सोनीपत के उद्योग जगत को झटका लगा।