बक्सर: वीके ग्लोबल अस्पताल पर गर्भवती महिला के परिजनों ने लगाया आर्थिक दोहन, लापरवाही और मारपीट का आरोप
Buxar, Buxar | Sep 1, 2025 नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर स्थित VK ग्लोबल अस्पताल में गर्भवती महिला का इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आर्थिक दोहन, लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया है। बेलाउर गांव निवासी नागेंद्र तिवारी अपनी 6 महीने की गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि भर्ती होते ही दवा और जांच के नाम पर लगातार पैसे वसूले जाने लगे।