बक्सर: विधानसभा चुनाव: शाहाबाद रेंज के डीआईजी के निर्देश पर जिले के 28 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला
Buxar, Buxar | Sep 1, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में एक बार फिर से पुलिस महकमा में तबादला किया गया है। शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश के निर्देश पर जिले के 28 पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है। बता दें कि इनमें से कई थानाध्यक्ष भी है, जिनका तबादला कैमूर व भोजपुर व रोहतास जिले में हुआ है।